सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में गरजी स्काउट-गाइड की मुहिम! 15 दिन में कार्यकारिणी-परिषद का गठन, निष्क्रिय सदस्यों की जगह सक्रिय चेहरों को मौका—15 नवंबर तक हर जिले में रैली का फरमान

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज झांसी के सभागार में संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी मंडल राजीव कुमार वर्मा की अध्यक्षता में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, मंडल झांसी की मंडलीय संगोष्ठी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल में स्काउट-गाइड गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य और स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक का शुभारंभ स्काउट-गाइड प्रार्थना से हुआ। अतिथियों को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कविता पांडे ने समीक्षा के प्रमुख बिंदु प्रस्तुत किए।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी जनपदों में 15 दिनों के भीतर स्काउट-गाइड कार्यकारिणी एवं परिषद का गठन करने के निर्देश दिए। निष्क्रिय सदस्यों को बदलकर सक्रिय सदस्यों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

जिन विद्यालयों में स्काउट-गाइड दल पंजीकृत नहीं हैं, वहां अनिवार्य रूप से दल पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और पीएम श्री विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों को सक्रिय करने को भी कहा गया।

15 नवंबर 2026 तक सभी जनपदों में जिला स्काउट-गाइड रैली आयोजित कराने का लक्ष्य तय किया गया। साथ ही जनपदवार स्काउट संगठन के व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने और मंडल में संगठन को सक्रिय करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने के आदेश दिए गए।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी रति वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज झांसी सतीश सिंह, प्रधानाचार्य सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज झांसी सुष्मिता वर्मा, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ललितपुर किरण वर्मा, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन नीरज कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जालौन सुनील राजपूत, जिला स्काउट मास्टर झांसी सुनील द्विवेदी, जिला स्काउट मास्टर ललितपुर संदीप पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुनील द्विवेदी ने किया तथा आभार सुष्मिता वर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *