सूत्रों का बड़ा दावा: झांसी मंडल में जल्द दस्तक दे सकते हैं आरपीएफ डीआईजी आशीष कुमार संभावित निरीक्षण की सूचना से आरपीएफ महकमे में हलचल, व्यवस्थाओं पर पड़ सकती है पैनी नजर
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में आरपीएफ के DIG-cum-CSC आशीष कुमार के जल्द निरीक्षण पर आने की सूचना सूत्रों से मिली है। सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारी झांसी मंडल का दौरा कर आरपीएफ की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा ले सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार संभावित निरीक्षण के दौरान स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, अभिलेखों और लंबित मामलों समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की पड़ताल हो सकती है।
डीआईजी के संभावित दौरे की खबर सामने आते ही आरपीएफ महकमे में हलचल तेज होने की चर्चा है। हालांकि दौरे की तारीख और आधिकारिक कार्यक्रम की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
अब सबकी निगाहें इस संभावित निरीक्षण पर टिकी हैं कि डीआईजी के रडार पर क्या-क्या रहेगा और निरीक्षण के बाद किस स्तर पर जवाबदेही तय होती है।










