बांदा में टिकट दलालों पर आरपीएफ का बड़ा प्रहार रिजर्वेशन कार्यालय में चला ताबड़तोड़ अभियान, अवैध टिकट कारोबार में युवक गिरफ्तार, रेलवे एक्ट में मुकदमा
रिपोर्ट नवीन यादव
बांदा। रेलवे टिकटों की कालाबाजारी और अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आरपीएफ ने मंगलवार को रिजर्वेशन कार्यालय बांदा में ताबड़तोड़ अभियान चलाया। मंडल झांसी अपराध शाखा डिटेक्टिव विंग और आरपीएफ पोस्ट बांदा की संयुक्त टीम की अचानक कार्रवाई से टिकट दलालों में हड़कंप मच गया।
08 सितंबर 2026 को मंडल झांसी अपराध शाखा डिटेक्टिव विंग के उप निरीक्षक नवीन कुमार हमराह स्टाफ तथा आरपीएफ पोस्ट बांदा के उप निरीक्षक संतोष कुमार हमराह स्टाफ के साथ रिजर्वेशन कार्यालय पहुंचे। टीम ने टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए आरपीएफ पोस्ट बांदा लाया।
जांच के दौरान फैज खान पुत्र अजीज खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर कांशीराम कॉलोनी, बांदा को टिकटों का अवैध कारोबार करते पाए जाने पर उसके खिलाफ आरपीएफ पोस्ट बांदा में मुकदमा अपराध संख्या 431/2026, धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
कार्रवाई से मचा हड़कंप
आरक्षण कार्यालय में टिकट दलालों के खिलाफ हुई इस संयुक्त कार्रवाई ने अवैध टिकट कारोबारियों के बीच खलबली मचा दी। रेलवे प्रशासन और आरपीएफ की सख्ती के बाद अब ऐसे लोगों पर निगरानी और कार्रवाई का सिलसिला तेज होने के संकेत हैं।
आरपीएफ की इस कार्रवाई से साफ है कि रेलवे आरक्षण व्यवस्था में अवैध तरीके से सेंध लगाने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है।










