हनुमान अंश’ ने खींचा विधायक राजीव पारीछा का ध्यान, संतों और टीम संग पहुंचे फिल्म देखने राजनीति से हटकर आध्यात्मिक संदेश की ओर विधायक का कदम, संतों के साथ सिनेमा हॉल पहुंचे राजीव पारीछा नीम करोली बाबा के जीवन और चमत्कारों को पर्दे पर देख बोले—समाज को आस्था, सेवा और संस्कार से जोड़ने वाली फिल्मों से लेनी चाहिए प्रेरणा
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। राजनीति की भागदौड़ से उत्तर झांसी-बबीना विधायक राजीव पारीछा अपनी टीम और साधु-संतों के साथ नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे। विधायक की संतों के साथ फिल्म देखने की तस्वीर और पहल ने राजनीतिक हलकों के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी ध्यान खींचा।
फिल्म में नीम करोली बाबा के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनके आध्यात्मिक सफर, कैंची धाम आश्रम की स्थापना और उनसे जुड़े चमत्कारों को कहानी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। विधायक राजीव पारीछा ने फिल्म के माध्यम से आस्था, सेवा और सकारात्मक जीवन-दृष्टि के संदेश को समझने का प्रयास किया।
करीब दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के बारे में उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसके कारोबार ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। सीमित सिनेमाघरों से शुरुआत के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया और चर्चित गीतों ने फिल्म को व्यापक लोकप्रियता दिलाई।
विधायक का संतों और अपनी टीम के साथ फिल्म देखने पहुंचना यह संदेश भी देता है कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।










