सरकारी मदद बनी मुसीबत! एक माह में खराब हुई श्रवण मशीन* *झांसी निवासी नवीन यादव को मिली नोवाक्स डिजिटल ट्रिमर हियरिंग एड खराब*

 

*झांसी।* जिला दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा झांसी निवासी नवीन यादव को प्रदान की गई हियरिंग एड मात्र एक माह के भीतर ही खराब हो गई। नवीन यादव एक कान से बिल्कुल सुन नहीं पाते और दूसरे कान से केवल 20 प्रतिशत सुन पाते हैं। बिल्कुल सुनाई न देने और दूसरे कान से केवल 20 प्रतिशत ही सुनाई देने के कारण उन्हें बातचीत करने में भी कठिनाई होती है।

स्थानीय निवासी नवीन यादव ने बताया कि विभाग से एक माह पूर्व निःशुल्क हियरिंग एड दी गई थी, जिससे उन्हें सुनने में मदद मिलेगी। लेकिन कुछ ही हफ्तों में यंत्र ने काम करना बंद कर दिया। अब वे दोबारा विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत या नई मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है। विभागीय अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *