सहारिया बस्ती में रेडक्रॉस का बड़ा राहत अभियान, 151 जरूरतमंदों को बांटी उपयोगी सामग्री
रिपोर्ट यादव नवीन
झांसी। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने बिजौली की सहारिया बस्ती में सहायता एवं जागरूकता शिविर लगाकर 151 महिला-पुरुषों को साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश, रेजर, नारियल तेल, तिरपाल, सेनेटरी पैड और कपड़े के मास्क सहित उपयोगी सामग्री वितरित की।
मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने परिवारों से स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने बस्ती में जल्द वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा पात्र परिवारों से आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते बनवाने का आग्रह किया।
रेडक्रॉस चेयरमैन आचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता ही मानवता की सच्ची सेवा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनमोहन मनु ने किया।










