आरपीएफ बनी जिंदगी की ढाल, यार्ड में आत्महत्या करने पहुंचे अधेड़ को बचाया मुस्तैद जवानों ने समय रहते दबोचा, टली बड़ी अनहोनी थाने लाकर पूछताछ के बाद परिजनों को किया सुपुर्द

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक अधेड़ व्यक्ति कथित तौर पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गया। यार्ड में संदिग्ध स्थिति में व्यक्ति के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरपीएफ जवान सतर्क हो गए और तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। जवानों की तत्परता से समय रहते संभावित बड़ी अनहोनी टल गई।

आरपीएफ जवान अधेड़ को थाने लेकर पहुंचे, जहां उससे पूछताछ कर मामले की जानकारी ली गई। इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद अधेड़ को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बचाने के साथ रेलवे यार्ड में होने वाली गंभीर घटना को भी टाल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *