झांसी-कानपुर हाईवे पर बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण
झांसी-कानपुर हाईवे पर बदहाल सड़क बन रही हादसों का कारण, गरोठा विधायक ने हाइवै अधिकारियों पर जताया रोष
गड्ढे में गिरी बाइक से पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। हाईवे पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को भी एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठी युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, झांसी से गांव की ओर जाते समय बाइक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर पीछे बैठी युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे की खराब हालत और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने की दिशा में जिम्मेदार विभाग द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे की तत्काल मरम्मत कराने और खतरनाक गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।











