झांसी पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह के निर्देश पर संदिग्ध बैग की जांच, जिला जज आवास के सामने मिला धुआं निकलता बैग पुलिस ने बैग को सुरक्षित कब्जे में लिया, जांच में पशुओं का सीमन और नाइट्रोजन गैस सिलेंडर मिला किसका था बैग, कौन छोड़ गया? सीपरी बाजार पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

झांसी पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह के निर्देश पर संदिग्ध बैग की जांच, जिला जज आवास के सामने मिला धुआं निकलता बैग

पुलिस ने बैग को सुरक्षित कब्जे में लिया, जांच में पशुओं का सीमन और नाइट्रोजन गैस सिलेंडर मिला

किसका था बैग, कौन छोड़ गया? सीपरी बाजार पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

झांसी। 15 सितंबर 2026 को थाना सीपरी बाजार पुलिस को एलाइट–सीपरी रोड स्थित जिला जज आवास के सामने सड़क पर एक संदिग्ध बैग पड़े होने तथा उसमें से धुआं निकलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बैग को सुरक्षित कब्जे में लेकर जांच की।

प्रारंभिक जांच में बैग के अंदर पशुओं का सीमन एवं नाइट्रोजन गैस सिलेंडर पाया गया। प्रथम दृष्टया पुलिस को उक्त सामग्री रास्ते में गिरने की संभावना प्रतीत हो रही है। सामान के स्वामी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस के अनुसार मौके पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है। मामले में आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैग के स्वामी की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *