रेल सुरक्षा के प्रहरी बने संकल्प का चेहरा, आईजी प्रदीप कुमार गुप्ता की मौजूदगी में आरपीएफ ने मनाया स्थापना दिवस 24 घंटे रेल संपत्तियों की सुरक्षा के साथ सेवा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश

  

प्रयागराज। रेलवे की संपत्तियों की सुरक्षा से लेकर यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिसरों में सतर्कता तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार को स्थापना दिवस मनाया। प्रयागराज जोन आरपीएफ मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आईजी आरपीएफ प्रदीप कुमार गुप्ता, डीआईजी आशीष कुमार समेत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ परिसर में सुरक्षा दायित्वों के साथ स्वास्थ्य, सेवा और स्वच्छता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों और जवानों ने योगाभ्यास में भाग लिया। इस दौरान नियमित योग एवं व्यायाम को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश

स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस पहल के माध्यम से सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया गया।

स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर

आरपीएफ परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जवानों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की। इसके साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में आरपीएफ की सुरक्षा जिम्मेदारियों के साथ स्वास्थ्य, सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों ने संगठन के दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *