धनतेरस-दीपावली स्पेशल: मौसमी पत्रकारों का सीजन समाप्त, अब सीधे 2027 में होंगे दर्शन! त्योहार खत्म होते ही समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों की दहलीज पर दिखने वाली हलचल अचानक गायब

 

झांसी। धनतेरस से लेकर दीपावली तक शहर में कुछ ऐसे पत्रकारों की चहल-पहल देखने को मिली मानो पत्रकारिता का कोई विशेष अभियान चल रहा हो। सुबह से शाम तक समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के दरवाजों पर दस्तक, मुलाकातों का दौर और शुभकामनाओं के साथ मान-सम्मान की उम्मीदें! किसी के यहां मिठाई का डिब्बा तो किसी के यहां मुस्कान का पैकेट लेकर पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। लेकिन जैसे ही दीवाली समाप्त हुई वैसे ही सक्रियता पर पूर्ण विराम लग गया। जो कल तक हर दहलीज पर दिखाई दे रहे थे आज उनकी तलाश में दूरबीन लगानी पड़ रही है। शहर में चर्चा है कि वार्षिक कार्यक्रम पूरा हो चुका है अब अगला अभियान धनतेरस 2027 के आसपास शुरू होगा। फिलहाल मौसमी पत्रकारों को अलविदा अब मुलाकात होगी अगले दीपावली सीजन में।

*नोट:*
Note: यह व्यंग्य उन लोगों पर है जिनकी पत्रकारिता केवल त्योहारों के मौसम में दिखाई देती है। असली पत्रकारिता तो साल के 365 दिन चलती है।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *