स्व. श्री रविन्द्र सिंह यादव की पुण्यतिथि पर नम आँखों से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलिझाँसी। प्रतिष्ठित घनाराम परिवार के स्तंभ रहे स्व. श्री रविन्द्र सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

 
रिपोर्ट नवीन यादव
झाँसी। प्रतिष्ठित घनाराम परिवार के स्तंभ रहे स्व. श्री रविन्द्र सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 11 नवंबर 2012 को असमय परलोक गमन करने वाले स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने उनके सरल व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में उनके पिता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम सुन्दर सिंह, दादाजी घनाराम सिंह व कालका प्रसाद, ताऊजी एवं पूर्व प्रधान वीर सिंह, तथा चाचाजी एवं दतिया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विशन सिंह सहित उदय सिंह, अजय सिंह, जयपाल सिंह और धर्मेन्द्र सिंह ने नम आँखों से उन्हें नमन किया।
परिवार की ओर से धर्मपत्नी अनुराधा सिंह, पुत्र हार्दिक सिंह, तथा भाइयों शिव सिंह, प्रविन्द्र सिंह, इंजी. इन्द्र प्रताप सिंह (प्रधान), शैलेन्द्र सिंह, इंजी. शरद प्रताप सिंह और रीतेश सिंह ने उनकी मधुर स्मृतियों को साझा करते हुए पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर घनाराम ग्रुप्स (पारीछा, झाँसी), महन्त लक्षमन दास कन्या इण्टर कॉलेज (बड़ागाँव), मै. तिरुपति इण्डस्ट्रीज (रामनगर), घनाराम कॉन्टिनेन्टल (ईलाइट रेलवे स्टेशन रोड, झाँसी), हार्दिक रिसोर्ट (ओरछा, म.प्र.) एवं घनाराम ग्राम विकास संस्थान (पारीछा) के समस्त स्टाफ व सदस्यों ने भी अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *