छठ पूजा पर भीड़ प्रबंधन को लेकर जीआरपी मुख्यालय में समीक्षा, डीजी प्रकाश डी. ने परखी तैयारियां वाराणसी से गाजियाबाद तक प्रमुख रेलवे स्टेशनों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यात्रियों की सुगम आवाजाही और सुरक्षा के लिए जीआरपी जवान मुस्तैद

 

 

लखनऊ। छठ पूजा पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जीआरपी मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. ने भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ (चारबाग), मुरादाबाद और गाजियाबाद सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर की गई तैयारियों का जायजा लिया गया।

समीक्षा के दौरान त्योहार पर यात्रियों की सुगम आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को व्यवस्थित करने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जीआरपी की तैयारियों की समीक्षा की गई।

जीआरपी के जवान त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। रेलवे परिसरों में सतर्क निगरानी रखने के साथ ही यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन की संभावना को देखते हुए जीआरपी का प्रयास है कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का दबाव व्यवस्थित रहे और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का वातावरण मिल सके।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *