वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर आरपीएफ का सुरक्षा पहरा, संदिग्धों पर पैनी नजर यात्रियों की सघन जांच के बाद प्लेटफॉर्म पर प्रवेश, महिला और पुरुष यात्रियों की अलग-अलग जांच व्यवस्था

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखते हुए यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश से पहले यात्रियों की जांच सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक योगेश राणा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैदी से संचालित किया जा रहा है। स्टेशन निदेशक संजीव जाटव और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विनय तिवारी भी स्टेशन की व्यवस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

जांच के दौरान महिला और पुरुष यात्रियों के लिए अलग-अलग सिपाहियों की तैनाती की गई है। आरपीएफ के सिपाही विकास गुर्जर और योगेश खरे सहित जीआरपी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहकर यात्रियों की जांच और निगरानी कर रहे हैं।

स्टेशन पर सुरक्षा बलों की सक्रियता से यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त मौजूदगी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *