झाँसी: सीओ यातायात रामवीर सिंह को चुनाव की जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से नई तैनाती **झाँसी।** जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा
**झाँसी।** जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक रामवीर सिंह की तैनाती में बदलाव किया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार रामवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से क्षेत्राधिकारी यातायात के साथ क्षेत्राधिकारी चुनाव (मुख्यालय-झाँसी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले रामवीर सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात के पद पर तैनात थे। नई व्यवस्था के तहत उन्हें यातायात के साथ चुनाव संबंधी कार्यों की भी जिम्मेदारी दी गई है।
यह आदेश 16 जून 2026 को जनपद झाँसी के सोशल मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस नोट में दिया गया है।
**रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS**










