नौ साल से फरार आरोपी पर आरपीएफ की कार्रवाई, धारा 82 के तहत सार्वजनिक सूचना जारी रेलवे न्यायालय के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा के आदेश से हुई कार्रवाई
झांसी। रेलवे न्यायालय के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी जितेंद्र कुमार शर्मा के आदेश के अनुपालन में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे सुरक्षा बल ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है।
17 नवंबर 2026 को सहायक उपनिरीक्षक श्याम सिंह ने मुकदमा अपराध संख्या 02/2017, वाद संख्या 2646/2017, धारा 3 रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार आरोपी फिरोज पुत्र मुहम्मद अनीस, निवासी मकान नंबर 34, पूर्विया का टोला, थाना प्रेमनगर, जिला झांसी के विरुद्ध धारा 82 के तहत कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक उद्घोषणा जारी की।
आरपीएफ की ओर से आमजन से अपील की गई है कि आरोपी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सुराग मिलने पर तत्काल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आरपीएफ पोस्ट को सूचित करें। आरोपी की तलाश और न्यायालय की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए आरपीएफ ने लोगों से सहयोग मांगा है।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










