महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर चित्रा चौराहा दीपों की रोशनी से जगमगाया सबका मालिक बाबा धाम के बाबा परिवार ने दीप प्रज्वलित कर मनाया महोत्सव, सेवादार स्व. राम सिंह यादव की परंपरा को रखा जीवंत
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को चित्रा चौराहा पर सबका मालिक बाबा धाम की ओर से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बाबा परिवार के सदस्यों ने एकत्रित होकर दीप जलाए और महारानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवादार स्व. राम सिंह यादव द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को याद किया गया। उनके द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस दीपोत्सव को बाबा परिवार के सदस्यों ने आगे बढ़ाते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
दीपों की रोशनी से चित्रा चौराहा जगमगा उठा। इस दौरान सुमन यादव, भारत यादव, बब्लू सहित बाबा परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: नवीन यादव










