झांसी के पूर्व एमएलसी दादा श्याम सुंदर सिंह यादव ने शिवराज सिंह चौहान के पैतृक गांव जैत पहुंचकर दी श्रद्धांजलि मातृशक्ति के स्नेह और संस्कारों को बताया जीवन की सबसे अनमोल धरोहर

 

झांसी। झांसी के पूर्व एमएलसी दादा श्याम सुंदर सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पैतृक गांव जैत पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां का स्नेह जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होता है और उनका आशीर्वाद मनुष्य के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है। मां द्वारा दिए गए संस्कार, स्नेह और जीवन-मूल्य हमेशा परिवार के लिए प्रेरणास्रोत एवं संबल बने रहते हैं। मां का स्थान संसार में कोई नहीं ले सकता। उनका स्नेह और आशीर्वाद जीवनभर स्मृतियों में जीवित रहता है।

पूर्व एमएलसी दादा श्याम सुंदर सिंह यादव ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके समस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *