सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान टेकरी मंदिर में रुके दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेताओं ने किया विश्राम

 

ललितपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान ललितपुर जिले के जखौरा ब्लॉक स्थित टेकरी मंदिर में यात्रा कुछ समय के लिए रुकी। इस दौरान यात्रा में शामिल नेताओं ने मंदिर परिसर में विश्राम किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा), बुंदेलखंड क्षेत्र कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा एडवोकेट सहित मध्य प्रदेश के विधायक एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान सभी नेताओं ने कुछ समय विश्राम कर आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *