आईजी राजीव की टीम ने फर्जी टीटीई का उतारा रौब, काशी एक्सप्रेस में नकली साहब गिरफ्तार! आधी रात टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों को धमकाकर वसूली की कोशिश, आरपीएफ एस्कॉर्ट टीम के दो जवानों ने खोली पोल
जबलपुर। ट्रेन में टीटीई बनकर यात्रियों पर रौब झाड़ना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। काशी एक्सप्रेस में आधी रात नकली टीटीई बनकर पहुंचे जनाब टिकट जांच के नाम पर यात्रियों को धमका रहे थे। टिकट नहीं दिखाने पर अगले स्टेशन पर उतारने की धमकी देकर वसूली की कोशिश कर रहे थे। उन्हें शायद भरोसा था कि वर्दी जैसा रौब दिखाकर यात्रियों को आसानी से डरा लेंगे, लेकिन सामने आरपीएफ की मुस्तैद टीम थी
आईजी राजीव के निर्देशन में आरपीएफ की एस्कॉर्ट टीम के दो जवानों ने संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी। शक होने पर जवानों ने उससे पूछताछ की तो फर्जी टीटीई की असलियत सामने आ गई। इसके बाद आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यात्रियों को धमकाकर खुद को टिकट जांच अधिकारी समझने वाले नकली साहब को शायद यह मालूम नहीं था कि ट्रेन में आरपीएफ के जवान भी मुस्तैद हैं। आखिरकार टिकट जांच का फर्जी रौब धरा रह गया और आरपीएफ की सतर्कता से यात्रियों को संभावित ठगी से बचा लिया गया।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










