बेटियों के विवाह का निमंत्रण लेकर गांव-गांव पहुंची टीम, हर घर तक पहुंचाया आमंत्रण पत्र बबीना विधानसभा क्षेत्र के चिरगांव में होगा ‘एक सहयोग–कन्याओं का विवाह’ सामूहिक विवाह सम्मेलन, बीरू भैया ने क्षेत्रवासियों से की सहपरिवार शामिल होने की अपील
चिरगांव। बबीना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव (बीरू भैया) के संयोजन में ‘एक सहयोग–कन्याओं का विवाह’ सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन चिरगांव में किया जा रहा है। इस सामाजिक आयोजन को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में बीरू भैया की टीम ने विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत के गांवों में घर-घर पहुंचकर सामूहिक विवाह सम्मेलन के निमंत्रण पत्र वितरित किए और बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं सहित ग्रामीणों को सपरिवार समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव (बीरू भैया) ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस पुनीत सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए चिरगांव पहुंचें और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बेटियों के विवाह जैसे शुभ अवसर पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयास और सहयोग से इस आयोजन को यादगार बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की उपस्थिति नवदंपतियों के लिए खुशियों और उत्साह का संबल बनेगी। बेटियों की खुशियों में सहभागी बनना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।
रिपोर्ट: नवीन यादव










